उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गाँव के समीप सब्जी लेकर घर लौट रहा अधेड़ रोड पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से अधेड़ रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरुवा गाँव निवासी स्व. वाशुदेव का 50 वर्षीय पुत्र राम भजन घर से सब्जी लेने निकला था। सब्जी खरीद कर वापस घर लौटते समय जब वह रोड पार करने लगा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राम भजन रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

