उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के लढौली गांव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लढौली गांव निवासी ज्ञान प्रकाश की 40 वर्षीय पत्नी नीलम देवी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन बिना समय गंवाए अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share