G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ले में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गम्भरी गाँव निवासी रमेश्वर का 38 वर्षीय पुत्र छोटे लाल व गाँव निवासी छंगा का 27 वर्षीय पुत्र श्रीराम दोनों एक ही बाईक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे। जब उनकी बाइक राधनगर थाना क्षेत्र के जय राम नगर मोहल्ले में पहुंची तभी पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक रोड पर गिरकर घायल हो गए। स्थानियों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा व पायलट सचिन यादव ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share