G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026–28 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी उ0प्र0 द्वारा आयोजित जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026–28 लिखित परीक्षा को सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय। जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए निर्देशो का भलीभांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदन शीलता के साथ करते हुए निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र प्रबंधक अपने–अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं देख ले, जैसे–शुद्ध पेय जल, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पंखा व सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता आदि को देख ले। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में कोई भी फोटो कापी/साइबर कैफे आदि की दुकानें परीक्षा के दिन न खुली रहे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापको से कहा कि सभी व्यवस्थाये दी गई गाइड लाइन के अनुसार करा ले। परीक्षा कराने के लिए नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों का परिचय पत्र बनवाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में दी गाइड लाइन के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाए एवं सघन तलाशी भी कराई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मचारी से ही कराई जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026–28 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए निर्देशो का विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026–28 जनपद मे 04 केंद्रों में 31 मई 2026 को होगी, जिसमें प्रथम पाली प्रात: 09:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 02:00 बजे से 05: 00 बजे तक होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी सदर, खागा, जिला विद्यालय निरीक्षक , वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, झांसी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिगण, अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share