उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार के समीप ट्रैक्टर खंती में पलटने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जम्मुपुर मजरे उमरी राधानगर गाँव निवासी मेवा लाल का 27 वर्षीय पुत्र अंशू जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह घर से मजदूरी करने निकला था और ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के दूधी कगार के समीप पहुंचा और खंती में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार अंशु की मौत हो गई। हादशे की जानकारी उसके परीजनो को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि बेटा मजदूरी करता था। ट्रैक्टर पर सवार होकर काम से कल्यानपुर की तरफ गया था। किसी वाहन से एक्सीडेंट हुआ या हादशे में उसकी मौत हो गई है। उसके साथ जो ट्रैक्टर में थे वह कहा है इस बात की अभी कोई जानकारी नही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share