उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँचे मृतिका के मायके वालों ने ससुराली जनों पर महिला से अवैध को लेकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूंछतांछ हेतु पति को हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल कर रही है। बताते चले कि थाना क्षेत्र के करसवां गांव निवासी गुड्डू की 27 वर्षीय पत्नी निशा देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के ससुर रामशिरोमन का कहना है कि आंधी तूफान के दौरान छप्पर ढहने से आई चोटो के के कारण बहू की मौत हो गयी। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतिका के। भाई राजा पाल निवासी दलीपुर कौण्डर थाना असोथर ने बताया कि उसकी बहन की ससुराली जनो ने हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया था। उसकी बहन के शरीर में डन्डे मारने के निशान है कारण पूंछने पर भाई ने बताया कि गांव की ही किसी महिला के साथ उसके जीजा के अवैध सम्बन्ध है। जिसका विरोध उसकी बहन करती थी। इसी बात को लेकर ससुराली जनो पर उसकी बहन की हत्या कर दी। मृतिका के भाई ने बताया कि उसने तहरीर में पति ससुर देवर पंकज व सास ज्ञानमति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!