उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हदगांम थाना क्षेत्र के घूरी गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार दम्पत्ति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात थाना क्षेत्र के मंगलपुर जगदीशपुर गांव निवासी विनोद की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया अपने 25 वर्षीय पति विनोद पुत्र भूरा के साथ बाइक पर सवार होकर हथगाम थाना क्षेत्र रिश्तेदारी में आ रहे थे। जैसे ही यह लोग हथगांम थाने के घूरी गांव के समीप पहुंचे तभी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी मंगल का 22 वर्षीय पुत्र कुलदीप सामने से बाइक से आ गया जिससे दोनों बाइको की भिडन्त हो गयी और दोनों बाइको पर सवार तीनो घायल हो गये। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!