उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवां गांव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार युवती घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अशोक कुमार की 18 वर्षीय पुत्री प्रीती अपने भाई भोला के साथ बाइक से जमरांवा जा रही थी। बताया जा रहा है कि जीजा राजकुमार के यहां उसे लडके वाले देखने आ रहे थे। जब बाइक जमरावां के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार प्रीती घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

