उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सेनीपुर गाँव मे शनिवार की दोपहर घर में बैठे युवक को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सेनीपुर गांव निवासी संतोष पटेल का 19 वर्षीय पुत्र हर्ष पटेल शनिवार की दोपहर अपने घर पर बैठा था। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब उसके परिजनो को हुयी तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share