उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक मुस्ताफापुर गांव निवासी बलराज सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक राज कुमार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share