उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव की मोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी बकरी गांव निवासी गजराज का 35 वर्षीय पुत्र राहुल जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह रिक्शे पर सवारी बैठकर शहर छोड़ने आया था। शवारी छोड़ कर वापस लौटते समय जब रिक्शा राधा नगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव की मोड पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलट अरविंद शुक्ला ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share