उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहुआ रोड पर आंधी तूफान से पेड़ रोड पर गिर गया। जिससे रोड से गुज़र रहा बाइक सवार टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी गांव निवासी नागेंद्र सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक बहुआ रोड पर पहुंची तभी आंधी तूफान से रोड पर पेड़ गिरा हुआ था और सामने से आ रहे वाहन के हेड लाइट की रोशनी उसकी आँखों पर पड़ी और वह पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल व्यवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

