उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मनावां गांव की मोड पर बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी बाबूलाल का 23 वर्षीय पुत्र कृष्ण पाल बाइक पर सवार कर घर से थाना क्षेत्र के मनावां गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक गाँव के बाहर मोड़ पर पहुँची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे कृष्ण पाल घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share