G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी गयी 92,076/- रुपए की धनराशि पुनः पीड़ितों के बैंक खाते में वापस कराई। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच में जनपदीय साइबर सेल जनपद टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये न्यायालय के आदेश-निर्देश और सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुये आनलाइन ठगी के शिकार कुल पाँच पीड़ितों के 92,076/-रूपये की धनराशि उनके बैंक खातों में वापस कराई गई। शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व जनपदीय साइबर सेल का आभार व्यक्त किया। शिकायतकर्ता / पीड़िता प्रिया कुशवाहा नि० सौंह थाना कल्यानपुर, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सदर कोतवाली, मोहम्मद अनस सदर कोतवाली, अंशिका सिंह थाना बकेवर कस्बा, शिवपूजन नि. जयरामनगर चौराहा थाना राधानगर।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share