उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गाँव में रविवार की सुबह फर्राटा पंखा बंद करने के लिए उठी वृद्ध महिला करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दतौली गांव निवासी स्व0 राम प्रकाश सिंह की 69 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी ने रोज की भांति सुबह उठकर जैसे ही फर्राटा पंखा बंद करना चाहा वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी।मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतिका के परिजनों में मातम छा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

