उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतीनगर जीटी रोड में रविवार की भोर पहर पैदल जा रहे युवक को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के पीरनपुर मुहल्ला निवासी अब्दुल अजीज का 35 वर्षीय पुत्र रईस रविवार की भोर पहर लगभग पांच बजे पैदल टहलने निकला था। बताते हैं कि जब वह शांतीनगर एक प्राइवेट अस्पताल के सामने जीटी रोड पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग जाने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई इस्माइल ने दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share