उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव में रविवार की सुबह घर के बाहर बैठी महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगाम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रसूलपुर गांव निवासी रामू की 19 वर्षीय पत्नी रूपा देवी रविवार की सुबह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान साँप ने उसे काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो पहले उसे हुसैनगंज सीएचसी लाए और बाद में घर वाले उसे हथगाम सीएचसी ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

