G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस द्वारा मौसम अलर्ट के दृष्टिगत व्यापक जन जागरूकता अभियान संचालित मौसम विभाग द्वारा जारी आंधी-तूफान एवं खराब मौसम की चेतावनी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद पुलिस पूर्णतः अलर्ट मोड पर है। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों एवं यूपी-112 पीआरवी टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर गांव, कस्बों, बाजारों एवं संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आमजन को मौसम संबंधी संभावित खतरों एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस टीमों द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, पेड़ों, बिजली के खंभों एवं जर्जर भवनों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने, मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधने एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं यूपी-112 को सूचना देने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिले की पुलिस आमजन से अपील करती है कि मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं सतर्क रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share