G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रक्तदान जागरूकता अभियान की पहल करते हुए नोएडा में संचालित संस्था प्रणव फाउंडेशन के सहयोग से अतुल सिंह ने एक साइकिल यात्रा प्रारंभ की, जो कि नोएडा से दिल्ली, मेरठ ,लखनऊ, कानपुर होते हुए फतेहपुर पहुंची , रक्तदान जागरूकता अभियान को लक्ष्य बना कर अभी तक अतुल सिंह 23 राज्यों में रक्तदान कर चुके है , उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड , महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली , राजस्थान, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड , कर्नाटक, पंजाब , हरियाणा, गुजरात, तेलंगना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ , सिक्किम, वेस्ट बंगाल, आंध्रप्रदेश, आसाम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में रक्तदान कर चुके है 05 राज्यों का लक्ष्य पूरा करने के लिए एक साइकिल यात्रा का अभियान चलाया है, जिससे लोगों के अंदर चल रही रक्तदान की भ्रांतियां दूर हो सके और आज कल चल रहे कॉर्पोरेट सेक्टर, पढ़ाई, के चलते व्यक्ति मेंटल प्रेशर में आ जाते, मेंटल हेल्थ के लिए एक जागरूकता मिशन चलाया जा रहा है अतुल सिंह के फतेहपुर आगमन पर संस्था फाइट फॉर हंगर जो कि जरूरतमंद को खाना व शादी, पार्टी जैस प्रोग्राम से बचे खाने को जरूरतमंद तक पहुंचाने का कार्य करती है सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व फ़ाइट फॉर हंगर संस्था ने अतुल सिंह का स्वागत किया, आज के इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, फाइट फॉर हंगर से देव गुप्ता, पियूष गुप्ता, सैंडी गुप्ता, सोनाक्षी व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, ऋषि सागर, आयुष मौर्य, हंसिका, उमैर अजमल मानस रक्तकेंद्र से अमन यादव, अनामिका, अंजली, विष्णु, अनुस उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share