उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आवासीय पट्टे की जमीन पर मकान बना रहें गरीब परिवारों ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल मकान निर्माण की अनुमति देने के नाम पर हजारों रुपये की मांग कर रहा है । और पैसे न देने पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दे रहा है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। असोथर थाना क्षेत्र के धरमपुर सातो गांव का है, जहां रहने वाले गरीब और भूमिहीन परिवारों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2002 में उन्हें आवासीय पट्टा ग्राम प्रधान द्वारा आवंटित किया गया था। जिस पर कई लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। जबकि कुछ लोग अभी भी कच्चे निर्माण और छप्पर डालकर गुजर-बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल राम प्रकाश मकान निर्माण की अनुमति देने के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये तक की अवैध वसूली कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पैसे न देने वालों को मकान न बनाने देने और बुलडोजर चलवाकर निर्माण गिराने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ग्रामीणों ने आवासीय पट्टे की रसीदों की प्रतियां भी शिकायत पत्र के साथ जिलाधिकारी को सौंपी गई हैं। वही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर नन्कू, सुमन देवी, चंदावती, रामशरण, करन, श्याम लाल, केशनपाल, सुखराम, जागेश्वर, अनीता, सावित्री, रामखेलावन, छंग्गा, रामकिशोर, महावीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
