उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने पटेल नगर चौराहे के पास स्थित जिलापूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया के दौरान उन्होंने उपस्थित नगर के पूर्ति निरीक्षक के शहर में कितनी राशन की दुकानों का संचालन होता है । उसकी जानकारी ली। दुकानों की सूची नगर पालिका के साथ भी साझा करने के निर्देश दिए जिससे फैमिली आईडी बनाने में मदद मिल सके। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर से कहा कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर सभी कोटेदारों की आयुष्मान आईडी प्राप्त करें एवं नियमित आयुष्मान कार्ड एवं फैमिली आईडी बनाने की प्रगति को मॉनिटर भी करें। उन्होंने जनपद में पेट्रोल पंपों पर किसी मिलावट व अन्य संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी की और कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर महिला शौचालय एवं उनके लिए स्तनपान के लिए अलग से शेड बनाने के लिए अभियान चलाएं और सुनिश्चित करें। उन्होंने रिक्त दुकानों का चयन ससमय कराने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि जिन ग्रामसभाओं की दुकानों की खुली बैठक अभी तक लंबित है। संबंधित खंड विकास अधिकारी का वेतन तब तक के लिए रोक दें जब तक की खुली बैठक कराकर प्रस्ताव न भेज दें।इस क्रम में सरौली, त्रिलोचनपुर, ख्योखरी, सोनेमऊ की दुकानों का प्रस्ताव लंबित होने पर बीडीओ विजयीपुर एवं उरौली, कोर्राकनक, सरवल का प्रस्ताव लंबित होने पर बीडीओ असोथर तथा ग्रामसभा गौसपुर का प्रस्ताव न होने पर बीडीओ मलवा तथा ग्रामसभा डिगरुआ का प्रस्ताव ससमय न होने पर बीडीओ अमौली का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर को निर्देश देते हुए कहा कि 3/7 के मुकदमों की पैरवी कर इसके निस्तारण में तेजी लाएं। इस अवसर पर एआरओ उमेश शुक्ला सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

