G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले लखनऊ में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न बोर्डों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड) के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव तथा जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की उपस्थिति में देखा व सुना गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायी उद्बोधन को भी सुना गया। जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर कुल 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन हुआ, इनमें से 07 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों, शिक्षकों को प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा 01-01 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं जनपद स्तर पर शेष 14 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों, शिक्षकों को को 21-21 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ने मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है, शिक्षकों के सकारत्मक मेहनत का परिणाम है, जो बच्चे निरंतर आगे बढ़ रहे है। मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती है, सम्मान से सबको प्रेरणा मिलती है, महापुरुषों ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से हम सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते है, बेटियां आगे बढ़ रही है, जिसका परिणाम धरातल में स्पष्ट देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राएं समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्रों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन में रहकर लक्ष्य को प्राप्त करें। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित होगा को साकार करने के लिए इस भविष्य की पीढ़ी को निरंतर उस पर आगे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ना होगा। शिक्षा ही सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में उच्च आदर्श स्थापित करने और अपने परिवार, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व परियोजना निदेशक डीआरडीए से कहा कि ग्राम पंचायत स्तर में पुस्तकदान का अभियान चलाए ताकि जो बच्चे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर रहे है ग्राम पंचायत स्तर ही अच्छी–अच्छी किताब पढ़कर अच्छे नागरिक बनकर अपने भविष्य को संवार सके। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना निदेशक डीआरडीए, मेधावी छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावक व शिक्षक सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share