उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बेला पर गाँव में आज सुबह परिजनों ने किशोरी को किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेला पर गांव निवासी राम शंकर की 17 वर्षीय पुत्री प्रीति देवी को आज सुबह परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share