उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली की साइबर टीम की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹48,457/- की धनराशि वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर की साइबर टीम द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई करते हुए एक पीड़ित की साइबर ठगी की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई। थाना कोतवाली नगर पर प्राप्त शिकायत के अनुसार पीड़ित विनय कुमार शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा, निवासी गढ़ीवा हरिहरगंज। सदर कोतवाली के मोबाइल फोन को हैक कर अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके बैंक खाते से ₹48,457/- की धनराशि धोखा धड़ीपूर्वक निकाल ली गई थी। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पीड़ित द्वारा तत्काल थाना कोतवाली नगर पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना कोतवाली नगर की साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप पीड़ित के खाते से निकाली गई संपूर्ण धनराशि ₹48,457/- (अड़तालीस हजार चार सौ सत्तावन रुपये मात्र) सफलतापूर्वक वापस कराई गई।अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

