G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में सोमवार शाम करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सोमवार शाम करीब 5 बजे, कुसुंभी गांव स्थित ज्योति मंदिर के पास संजय द्विवेदी (25) पुत्र ओमप्रकाश उर्फ बच्चा द्विवेदी संजय मंदिर के पास दोस्तों के साथ बैठे थे। पेशाब करने गए तो वहां लगे लट्ठे के सपोर्ट में करंट उतरा था। सपोर्ट छूते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए स्थानीय लोगों ने तुरंत संजय को रामसनेही हॉस्पिटल, फतेहपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर असोथर थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।संजय अपने पीछे पत्नी राधा देवी, बेटा ओम, बेटी लक्ष्मी, मां रानी देवी और छोटे भाई धीरेंद्र को छोड़ गए हैं। घर का माहौल गमगीन है।गांव वालों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। दोषियों पर कार्यवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share