G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्वामी चन्द्रदास इण्टर कालेज हस्वा की प्रबन्ध समिति के निर्वाचन हेतु आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम सभा के सदस्यों के मतों द्वारा कोर कमेटी का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार स्वामी चन्द्रदास इण्टर कालेज प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी निर्वाचित हुए: प्रबन्धक, पीयूष खन्ना, अध्यक्ष , रामशरण सिंह सेंगर , उपाध्यक्ष, सीता कक्कड़, उपप्रबन्धक,राजेंद्र मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष, राजीव मेहरोत्रा, किशन मेहरोत्रा, सुधीर श्रीवास्तव, भरत मान सिंह, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रशान्त श्रीवास्तव, नीरज कक्कड़, सुशील कुमार साहू। निर्वाचन के बाद आम सभा के सदस्यों ने नव-निर्वाचित प्रबन्धक कार्यकारिणी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित प्रबन्धक पीयूष खन्ना ने कहा कि वे पूरी कार्यकारिणी के साथ स्वामी चन्द्रदास इण्टर कालेज के उत्थान और विकास हेतु वचनबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रबन्धन कमेटी की बैठक कर विद्यालय के विकास के लिए नई दिशा तय की जाएगी।इस अवसर पर प्रदीप खन्ना, अपर्णा मेहरोत्रा, पंकज कक्कड़, शरद कक्कड़, रूपकमल टंडन, मनोज केसरवानी, आलोक सिंह सहित आम सभा के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share