आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत बाढ़ से बचाव के लिए ग्रामसभा में विभिन्न विभागों को एलर्ट रहने के दिए निर्देश, कृषि विभाग को फसल बीमा योजना के तहत कल ग्रामसभा में कैम्प लगाने के लिए दिये निर्देश, चकबंदी के तहत ग्रामसभा में बारात घर, बाढ़ शरणालय व अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए जमीन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा। उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पलटू का पुरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया के दौरान उन्होंने पलटू का पुरवा स्थित तालाब को देखा जहां कटान हो जाने के कारण बाढ़ का पानी ग्रामसभा में आ जाता है, और आपदा विशेषज्ञ को निर्देशित किया की शासन से बजट आवंटन के लिए दोबारा रिमाइन्डर भेजे। जिससे तालाब में बंधे का कार्य कराया जा सके उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया की ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामसभा में कराए गए कार्यों की सूची चस्पा कराए जिससे ग्राम वासियों को कराए गए कार्यों की जानकारी हो सके। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की ससमय पशुओं का टीकाकरण करवा लें व बारिश के दृष्टिगत ग्रामसभा में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की अपने अपने विभाग से संबंधित कार्य ससमय पूर्ण करा ले जिससे आगामी बारिश में ग्रामवासियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व विनय पांडे,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार,उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share