उत्तर प्रदेश फतेहपुर जीआरपी एसपी प्रशांत कुमार वर्मा ने रविवार को फतेहपुर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों, शस्त्रों, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित अपराधों की समीक्षा की और फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। महिलाओं से जुड़े मामलों में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। महिला पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और कार्य व्यवस्था की जानकारी भी ली गई। चलती ट्रेनों में पथराव की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। पथराव वाले ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां निगरानी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत गतिविधियों और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने जैसी हरकतों को दंडनीय बताते हुए चेतावनी दी। साथ ही स्टेशनों पर अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान तेज करने और उन्हें सहयोग करने वालों पर भी सख्त कार्यवाई की बात कही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

