उत्तर प्रदेश फतेह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में महिला अपने घर की छत से नीचे उतर रही थी। तभी सीढियों पर उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सीता राम की 65 वर्षीय पत्नी चन्दा वती आज सुबह अपने घर की छत से नीचे उतर रही थी। तभी सीढियों पर उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार व पायलट अशीष के साथ जिला एसपताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share