उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेशहन गाँव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खेशहन गाँव निवासी स्व. गया दीन का 65 वर्षीय पुत्र शिव मोहन जो ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब रिक्शा थाना क्षेत्र के खेशहन गाँव के समीप था। तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और रिक्शा पर सवार बृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

By

Share
Share
error: Content is protected !!