उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव में बीती रात युवक अपने घर की छत पर था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सामियाना गाँव निवासी दुर्गा प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश अपने घर की छत पर सोने गया था। उसकी पत्नी घरन के आंगन में थी उसी समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। तभी ओम प्रकाश का बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट महाबीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share