G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के महिचा मंदिर के समीप बिजली के पोल पर चढ़कर काम करते समय अचानक बिजली की सप्लाई चालु हो गई। जिससे पोल पर चढक़त काम कर रहा संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया। साथ में मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव गांव निवासी शिव कुमार का 45 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार जो बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है आज वह थाना क्षेत्र के महिचा मंदिर के समीप स्थित बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई और वह गंभीर रूप से झुलस कर ख़म्भे से नीचे गिर गया। जिससे साथ मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share