G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के टीसी गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टीसी गांव निवासी रघुवीर का 62 वर्षीय पुत्र श्याम लाल जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति घर से अपना रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में निकला था। तभी गांव के समीप उसका रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक श्याम लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share