उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर के समीप चलती बाइक में महिला का दुपट्टा फंसने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दम्पत्ति सहित मासूम घायल हो गई। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मासूम व पिता को घर जाने की सलाह देते हुए, महिला का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदपुर स्कुरी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार अपनी 25 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी और ढाई वर्षीय पुत्री शानवी को बाइक पर सावर कर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी खुशबू देवी का दुपट्टा बाइक के पहिए में फस गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार सभी घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने शैलेंद्र और शानवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए खुशबू देवी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!