उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ पति से झगडा करने के बाद पत्नी ने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जहरीला पदार्थ खाने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। महिला और दूसरे बच्चे व माँ को गंभीर हालत में डॉक्टर ने रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान माँ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरहरा गाँव में नशेड़ी पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी ने अपने मासूम बच्चो को जहर खिलाने के बाद स्वयं जहर खा लिया था। जहां चार वर्षीय मासूम की मौत हो गयी थी। इलाज के दौरान कानपुर में मां ने भी दम तोड़ दिया। बताते चले कि गौरहरा गांव निवासी राजन निषाद की पताड़ना से तंग पत्नी राजरानी ने पहले अपने चार वर्षीय पुत्र छोटू को जहर खिलाया फिर एक वर्षीय मासूम को खिलाने के बाद स्वयं जहर खा लिया था। हालत बिगडने पर तीनो को बिन्दकी सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल मे ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने छोटू को मृत घोषित कर दिया था। जबकि मां और मासूम सौरभ की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ दिया। जबकि मासूम बच्चा जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!