G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव में एक महिला ने पड़ोसी पर उसके खाली प्लॉट की ओर जबरन दरवाजा, खिड़की और नाली का पाइप निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर अभद्रता की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्यवाई की मांग की है। पीड़िता रोबीना बेगम पत्नी जमाल अय्यूब खान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोसी शमशीर उल्ला पुत्र मुजीब उल्ला अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण के दौरान उन्होंने सीमेंट, बालू और गिट्टी रखने के लिए उनके खाली प्लॉट का उपयोग करने की अनुमति मांगी थी। पड़ोसी होने के नाते उन्होंने अनुमति दे दी थी। पीड़िता का आरोप है कि मकान बनने के बाद शमशीर उल्ला ने बिना सहमति उनके प्लॉट की ओर दरवाजा, खिड़की और पानी निकासी के लिए नाली का पाइप निकाल दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया और निर्माण हटाने को कहा तो आरोपी पक्ष भड़क गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद शमशीर उल्ला, उसकी माता और परिवार के अन्य सदस्य उनके घर में घुस आए तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शिकायती पत्र में महिला ने यह भी कहा है कि आरोपी पक्ष का निकास उनके प्लॉट की ओर नहीं है, फिर भी जबरन रास्ता और पानी निकासी का प्रबंध करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे भविष्य में भूमि विवाद और गहरा सकता है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने तथा अवैध निकास हटवाकर न्याय दिलाने की मांग की है। इस सबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह, बताया की मामला संज्ञान में नहीं है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share