G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा गाजीपुर स्थित बहुआ रोड पर गंगदेव बाबा मंदिर के समीप मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे बहुआ रोड पर गंगदेव बाबा मंदिर के पास बाइक से जा रहे युवक को पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस की सहायता से गाजीपुर सीएचसी भेजवाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में घायल की पहचान संजय सिंह लोधी निवासी बड़ा गांव मछरिया के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share