उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इटौली गांव में विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हादशे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार इटौली गांव निवासी 30 वर्षीय सोनम पत्नी गया प्रसाद प्रजापति ने अपने घर के कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे जब परिजनों की नजर कमरे फाँसी के फन्दे से लटकते हुई सोनम पर पड़ी तो आनन फानन में उसे नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतिका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि उसका मायका अंजनी पहाड़पुर थाना असोथर है। ग्रामीणों के अनुसार सोनम मानसिक रूप से कमजोर मंदबुद्धि बताई जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!