G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राज्य कर विभाग द्वारा दिनांक 03.06.2026 को सदर कोतवाली क्षेत्र के होटल शान्ति गंगा हरिहरगंज में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जी०एस०टी० पंजीयन के लाभों एवं सरलीकृत पंजीयन प्रकिया की जानकारी दी गयी। अवगत कराया गया कि जी० एस० टी० नियम 14 (ए) के अन्तर्गत छोटे एवं मध्यम स्तर के ऐसे व्यापारी जिनकी मासिक कर की देनदारी 2.5 लाख से कम है, आवेदन के 03 दिन के अन्दर आधार प्रमाणीकरण की स्थिति में स्वतः पंजीयन प्राप्त हो जाता है। पंजीकृत व्यापारियों के आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु / पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 10 लाख की दुर्घटना बीमा का लाभ देय है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में जी०एस०टी० रिटर्न दाखिला, समाधान योजना, जी०एस०टी० सुधार 2.0 एवं ई इनवाइसिंग आदि नियमों को जानकारी दी गयी। व्यापारियों को सुझाव दिया गया कि समस्त पंजीकृत करदाता जी०एस०टी० पोर्टल पर स्वंय के मोबाइल नंबर व ई मेल आई०डी० अपडेट करा लें ताकि विभागीय नियमों / सूचनाओं की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-1 अशोक कुमार एवं सहायक आयुक्त, अखिलेश कुमार ने व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनी एवं त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के रवि प्रकाश दुबे, अभिनव सिंह,।अजय गुप्ता व व्यापारी बन्धुओं के साथ-साथ लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share