उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री के संकल्पानुसार वर्ष 2026 तक उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत खागा में अध्यक्ष गीता सिंह एवं अधिशासी अधिकारी देवहुति पाण्डेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर पंचायत के सभासदगण, श्रम विभाग से अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर पंचायत खागा के दो वार्डों को बाल श्रम मुक्त बनाने के संबंध में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही संबंधित वार्डों में बाल श्रम की रोकथाम, जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन, बच्चों के विद्यालयीकरण तथा पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए समन्वित कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।
Association for Voluntary Action (AVA) के प्रतिनिधि अमन तिवारी द्वारा बैठक का समन्वय किया गया। उन्होंने बाल श्रम मुक्त अभियान की प्रगति, आगामी कार्ययोजना एवं वार्ड स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नगर पंचायत खागा को चरणबद्ध तरीके से बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!