G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों, उपजिलाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपस में बेहतर संवाद व समन्वय /टीम भवना के साथ कार्य करें। राजस्व व पुलिस विभाग भूमि विवादों के प्रकरणों में संयुक्त रूप से मौके पर जाकर नियमानुसार कार्यवाही कर निस्तारण करें। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर कोई अवैध नया निर्माण न होने पाए एवं किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना विवादित भूमि के प्रकरण में कब्जा परिवर्तन न कराए, का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि थाने में भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित प्रकरणों का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए। थाने में जो लाइसेंसी शस्त्र एक वर्ष से अधिक समय से जमा है, संबंधित को नोटिस भेजे कि अपना लाईसेंसी शस्त्र ले जाये अन्यथा की दशा में निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया जाएगा, के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए।पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार खागा, बिंदकी, सदर, समस्त थाना प्रभारियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share