उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के समीप स्थित खेतो में झूल रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां बेटा दोनों गंभीर रूप से झुलस गए गनीमत रही उसी समय बिजली की सप्लाई बंद हो गई। जिससे दोनों की जान बच गई तुरंत उनको घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव निवासी नाथूराम की 52 वर्षीय पत्नी रन्नु देवी गाँव के समीप स्थित अपने खेत गई थी। तभी वहां झूल रहे हाईटेंशन लाइन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद उसके 32 वर्षीय पुत्र विजय ने देखा तो वह अपनी माँ को बचाने पहुँचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।

गनीमत रही उसी समय बिजली की सप्लाई बंद हो गई। जिससे दोनों की जान तो बच गई मगर जब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उनको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!