उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के डेडा शई गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे के ख्वाजा नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ का ट्रैक्टर ट्राली में बिजली के ख़म्भे लादकर जा रहा था। तभी शरीफ का 17 वर्षीय पुत्र इमरान भी ट्रैक्टर पर सवार हो गया। जब ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के डेडा शई गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार मोहम्मद इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

