उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव के समीप स्थित ईट भट्टे में काम कर रहे दम्पत्ति का आपस में विवाद हो गया। जिससे पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके पति को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के पवइया गांव निवासी रोहित अपनी 24 वर्षीय पत्नी रंजना देवी के साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी समियाना गांव के समीप स्थित ईट भट्टे में रह कर जेसीबी चलाने का काम करता है। आज पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो पत्नी रंजना देवी ने पति की बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके पति को जानकारी हुई। तुरन्त उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक उसके पति को गुमराह कर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!