उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद ससुरालियों ने नव विवाहिता से दहेज की मांग करना शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे क्षुब्ध महिला ने पति सहित सात लोगो पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खूटा गॉव निवासी अनीसुद्दीन की शादी 15 नवम्बर 2022 को गॉव में ही मन्तसा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने शादी में दहेज कम मिलने की बात करने लगे। और नवविवाहित से अपने मायके से और दहेज लाने की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित घर के अन्य लोग नव विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दिया। और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे परेशान होकर महिला ने पति, सास, ससुर देवर जेठ सहित सात लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By