उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशमल हाइवे 2 पर सनगांव गाँव की मोड़ पर एक बाइक सवार दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार नाना-नाती दोनों रोड़ पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने नाती को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए नाना को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोटी गाँव निवासी अश्वनी कुमार का 24 वर्षीय पुत्र अनुराग आज सुबह अपने 70 वर्षीय नाना हरि प्रसाद पुत्र स्व. गंगा प्रसाद को बाइक पर सवार कर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फर्सी गाँव छोड़ने आ रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सनगांव गाँव की मोड़ पर पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। और बाइक पर सवार नाना-नाती दोनों घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने नाती अनुराग को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते गम्भीर रूप से घायल नाना हरि प्रसाद को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!