उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बाँदा सागर रोड पर तपस्वी नगर के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राधा नगर नई बस्ती मोहल्ला निवासी बरम दीन की 60 वर्षीय पत्नी राम दुलारी ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रही थी। जब रिक्शा थाना क्षेत्र के बाँदा सागर रोड तपस्वी नगर में पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शे पर सवार राम दुलारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share