G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उनकी बरामदगी सुनिश्चित की जाती है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिनांक 12 मई को भी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए थे। उसी क्रम में विगत लगभग 20 दिनों के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित 137 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस सफलता में जनपदीय CCTNS टीम एवं थाना स्तर पर कार्यरत CCTNS कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी टीमों द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए तकनीकी माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप उक्त मोबाइल फोनों की बरामदगी संभव हो सकी। जब किसी गुमशुदा मोबाइल फोन का उपयोग पुनः प्रारंभ होता है अथवा वह किसी अन्य नेटवर्क पर सक्रिय होता है, तो CEIR पोर्टल के माध्यम से संबंधित सूचना प्राप्त होती है। प्राप्त अलर्ट के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं आवश्यक कार्यवाई करते हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया जाता है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय द्वारा दी गई जानकारी। रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त कर लाभार्थियों ने फतेहपुर पुलिस के इस त्वरित एवं प्रभावी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।।सदर कोतवाली से 15, किशनपुर से 09, मलवा से 10, धाता से 03, हुसैनगंज से 04, थरियांव से 09, बिंदकी कोतवाली से 20, असोथर से 05, कल्यानपुर से 03, हथगांव से 05, बकेवर से 02, राधानगर से 10, जहानाबाद से 02, जाफरगंज – 07, औंग से 03, गाजीपुर से 07, खागा से 09, ललौली से 03, खखरेरू से 01, चांदपुर से 03, सुल्तानपुर घोष से 07
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share