उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के खैदीपुर गाँव में भोर पहर शौंचक्रिया के लिए उठी महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार यादव की 38 वर्षीय पत्नी विनीता देवी भोर पहर शौंचक्रिया के लिए गयी थी। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिए घर लौटने के बाद उसने अपनी पुत्री से कहा कि उसे किसी चीज के काट लिया है। परिजन उसको सुबह इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के भाई जर्नादन सिंह निवासी भोनू रिठवां थाना असोथर ने बताया कि बहन को साँप ने काट लिया था। फिर भी पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही आगे की कार्यवाई करेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!