उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं किसी दौर में पार्टी के लिए अत्यंत संघर्षशील एवं पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाली भाजपा नेत्री उर्मिला लोधी ने भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदस्थ पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब भाजपा में लोधी समाज का सम्मान नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि सत्ता की चकाचौंध में संघर्षशील कार्यकर्ताओं का आज मान सम्मान पार्टी के पदाधिकारी नहीं कर रहे जिसकी बदौलत कभी भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करने वाला एक-एक कार्यकर्ता धीरे-धीरे पार्टी से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष वाले दिन थे तब जो जमीनी कार्यकर्ता तत्कालीन सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करता था और उसके बदले उसे पुलिसिया एवं प्रशासनिक उत्पीड़न का शिकार बनना पड़ता था। उसके बावजूद भी भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने में लगा रहा। उन्होंने कहा कि करीब दो दशक तक भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए उन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक वह भी है। उन्होंने पत्रकारों से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा की सत्ता आने के बाद उनको पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में लोधी समाज का मान-सम्मान नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि चाहे लोकसभा का चुनाव रहा हो, या फिर विधानसभा का चुनाव हो सभी चुनावों में लोधी समाज का ध्यान पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा नहीं रखा गया। जिसकी वजह से आज लोधी समाज नेतृत्वहीन हो चुका है और जो सम्मान लोधी समाज को मिलना चाहिए था आज उसे सत्ता में रहने के बावजूद नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संघर्ष वाले दिनों में वह विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करती रही और जब भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें आज तक कोई पद का दायित्व नहीं दिया गया। जो दर्शाता है कि भाजपा को अब लोधी समाज की जरूरत नहीं है….।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share